श्री प्रवीण कुमार एनआईटी, जमशेदपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग स्नातक हैं तथा एमडीआई, गुरुग्राम से प्रबंधन (संचालन एवं वित्त) में स्नातकोत्तर डिप्लोमा धारक हैं।
उनके पास सार्वजनिक उपक्रमों एवं निजी बहुराष्ट्रीय कंपनियों में भारत और विदेशों में 31 वर्षों से अधिक का बहुआयामी अनुभव है।
एलिम्को के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के पद पर आने से पूर्व, वे 2016 से एलिम्को में महाप्रबंधक (परियोजना एवं वाणिज्य) के रूप में कार्यरत थे। वे निगम में आधुनिकीकरण परियोजना के सफल क्रियान्वयन में सहायक रहे हैं।
उनके पास भारी इंजीनियरिंग, तेल एवं गैस, ऊर्जा, इस्पात और दिव्यांगता क्षेत्रों में विनिर्माण, खरीद, उत्पादन एवं परियोजना गतिविधियों में बहु-विषयक अनुभव है।